बिहार में कोरोना का कहर लगातार जारी है. कल जहाँ राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या काफी दिनों के बाद 1000 के नीचे आ गयी थी. वहीँ आज फिर यह आंकड़ा एक हज़ार के पार कर गया है.स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी किये अपडेट के अनुसार बिहार के कोरोना के 1261 नए मरीज मिले हैं. अलग अलग जगहों की बात करें तो पटना में आज 265 नए मरीज मिले हैं. वहीँ अररिया में 67, बांका में 38, पूर्वी चंपारण में 52, गोपालगंज में 38, जहानाबाद में 32, लखीसराय में 31, मधेपुरा में 30, मधुबनी में 32, मुजफ्फरपुर में 64, रोहतास में 59, सारण में 49 और पश्चिम चंपारण में 38 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 13,243 हो गई है. ranjana pandey



