प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में जाति जनगणना का अनुरोध किया है।अपने पत्र में, खड़गे ने कहा कि मैं आपको एक बार फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अद्यतन जाति जनगणना की मांग को रिकॉर्ड पर रखने के लिए लिख रहा हूं। मेरे सहयोगियों और मैंने पहले भी कई अवसरों पर संसद के दोनों सदनों में इस मांग को उठाया है जैसा कि कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने किया है।आप जानते हैं कि यूपीए सरकार ने पहली बार 2011-12 के दौरान करीब 25 करोड़ परिवारों को शामिल करते हुए सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (एसईसीसी) कराई थी। मई 2014 में आपकी सरकार के सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और अन्य सांसदों ने इसे जारी करने की मांग के बावजूद कई कारणों से जातिगत आंकड़े प्रकाशित नहीं हो सके।एक अद्यतन जाति जनगणना के अभाव में, मुझे डर है कि एक विश्वसनीय डेटा बेस, विशेष रूप से ओबीसी के लिए सार्थक सामाजिक न्याय और अधिकारिता कार्यक्रमों के लिए बहुत आवश्यक है, अधूरा है। यह जनगणना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।मैं यह भी बताना चाहता हूं कि 2021 में नियमित दस साल की जनगणना होनी थी, लेकिन अभी तक नहीं हो पाई है। हम मांग करते हैं कि इसे तुरंत किया जाए और व्यापक जातिगत जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाए।




