रांची: सावन माह के पावन अवसर पर रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने पहाड़ी बाबा मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।दौरे के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे। उपायुक्त ने मंदिर परिसर एवं सावन पर्व को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




