पेपरलेस विधानसभा की ओर कदम, NeVA लागू करने पर जोर,मानसून सत्र की तैयारियां तेज

0
ravindranath mahto

रांची: आज पूर्वाह्न 11:30 बजे षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के आगामी मानसून सत्र के व्यवस्थापूर्वक, सुचारु संचालन के निमित्त झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ संसदीय कार्यमंत्री, राधा कृष्ण किशोर के उपस्थिति में उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में मानसून सत्र के औपबंधिक कार्य दिवसों, सदन की कार्यवाहियों के एंव विधायी कार्यों की समयबद्ध निष्पादन पर चर्चाएँ हुई । अध्यक्ष ने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ मानसून सत्र संबंधित विधायी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने बैठक में लंबित आश्वासनों माननीय सदस्यों के शून्यकाल, निवेदन एवं ध्यानाकर्षण से संबंधित प्रश्नों के उत्तर की विभागवार सूची के संबंध में पदाधिकारियों को अवगत कराया और इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिए।साथ ही, सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों की प्रतियाँ समय पर उपलब्ध कराने तथा विभागों के बीच आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने पर भी बल दिये ताकि माननीय सदस्यों को ,प्रस्तुत होने वाले विधेयकों को पढ़ने तथा उस पर संशोधन लाने का समय मिल पाए।
बैठक में NeVA (National e-Vidhan Application) प्रणाली के पूर्ण क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों में नोडल पदाधिकारियों की शीघ्र प्रतिनियुक्ति करने के दिशा कार्रवाई ली जाने की बात कही ताकि पेपरलेस विधान सभा की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर विधान सभा की कार्यप्रणाली को पूर्णतः डिजिटल एवं सुगम बनाया जा सके।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सत्र काफ़ी छोटा है लेकिन सदस्यों के अधिक संख्या में प्रश्न प्राप्त हो रहे हैं।विभाग समय सीमा के अंदर प्रश्नों के अनुरूप उत्तर सभा सचिवालय को उपलब्ध कराएं इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिव को कहा कि इसकी जवाबदेही तय हो तथा सत्र में विभागवार वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी दीर्घा में किए जाएं।इसके अतिरिक्त, सत्रावधि के दौरान चिकित्सकों, एम्बुलेंस, जीवनरक्षक दवाइयों एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, हेतु विभाग के पदाधिकारियों को बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए ।

बैठक में, श्री अविनाश कुमार, मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, श्री रंजीत कुमार ,प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा ,श्रीमती वन्दना दादेल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं गृह विभाग, श्री अजय कुमार सिंह,अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग,श्री प्रवीण कुमार टोप्पो ,सचिव कार्मिक विभाग , श्री प्रशांत कुमार ,सचिव, वित् विभाग ,श्री अरवा राजकमल ,सचिव भवन निर्माण विभाग ,श्री अबू इमरान,सचिव,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,एवं विभागों से संबंधित वरीय पदाधिकारी तथा उपायुक्त, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here