कांग्रेस का दावा, बैंक खाते फ्रीज: ‘बिजली बिल और वेतन भुगतान के लिए पैसे नहीं’,भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0

Delhi: शुक्रवार (16 फरवरी) को कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने में 45 दिन की देरी के कारण आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है.भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में IYC कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने और चुनावी बांड को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।जिस कारण भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अजय माकन ने कहा ”हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है।देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है।ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।”माकन ने कहा कि पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे की कमी है।कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “हमें बताया गया है कि देश के मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे बैंक खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी हो गई है।….हमें पता चला कि युवा कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रिज कर दिए गए हैं। इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रिज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रिज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रिज करने के बराबर है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here