पेंट फैक्ट्री में 11 लोगों की मृत्यु के बाद सीएम केजरीवाल ने 10-10 लाख के मुआवजा देने की घोषणा की

0

Delhi: कल एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला सहित 11 लोगों की मृत्यु के बाद अलीपुर थाने में मामला दर्ज़ किया गया है। एक पुलिस कांस्टेबल सहित 4 लोग घायल हुए हैं। आगे की जांच जारी है.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर का दौरा किया जहां एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपए और जिन्हें मामुली चोटें आई हैं उन्हें 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। जो मकान और दुकान जल गए हैं उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा… बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से आई थी, इसके मैं जांच के आदेश दूंगा। आवसीय क्षेत्र में फैक्ट्री कैसे चल रही थी इसकी भी जांच होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here