झारखंड: कैबिनेट विस्तार आज शाम को, मंत्रियों की लिस्ट जारी

0

रांची : झारखंड सरकार का कैबिनेट विस्तार आज (16 फरवरी की) शाम को होना है.ऐसे में मंत्रिओं की सूचि जारी कर दी गई जिन 8 मंत्रियों को राज्यपाल राधाकृष्णन राजभवन में शपथ दिला सकते हैं.झारखंड मंत्रिमंडल के विस्तार में झामुमो से बसंत सोरेन, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बैद्यनाथ राम एवं दीपक बिरुआ को मंत्री बनाये जाने की सूचना मिली है।जबकि कांग्रेस से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख मंत्री बने रहेंगे। इस से नाराज कुछ विधायक कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।बता दें कि भूमि घोटाला केस में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद 2 फरवरी को विशेष राजनीतिक परिस्थितियों में गठित नई सरकार में चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here