आगमी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अधिकारियों के स्थानांतरण के उपरांत पूर्व जिले से वेतन निकासी करने का आदेश

0

रांची : आगमी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर परिचारी प्रवर / पु०नि०/ परिचारी/पु०अ०नि० का अन्यत्र जिला / इकाई स्थानान्तरण उपरान्त माह फरवरी -2024 का पूर्व जिला/इकाई से वेतन निकासी किये जाने के सम्बंध में निदेशानुसार उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र के माध्यम से आगमी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर परिचारी प्रवर/ पु०नि०/ परिचारी / पु०अ०नि० का अन्यत्र जिला/ इकाई स्थानान्तरण उपरान्त माह फरवरी 2024 का पूर्व जिला/इकाई से वेतन निकासी किये जाने का आग्रह किया गया है।विदित हो कि पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के विभिन्न आदेश ज्ञापांक के द्वारा आगमी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर परिचारी प्रवर/ पु०नि०/ परिचारी / पु०अ०नि० का अन्यत्र जिला/इकाई में स्थानान्तरण करते हुए अविलम्ब स्थानान्तरित जिला / इकाई में योगदान प्रतिवेदित कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त स्थानान्तरण आदेश का अनुपालन करते हुए स्थानान्तरित कर्मियों का पूर्व पदस्थापित जिला/इकाई से माह फरवरी 2024 का वेतन निकासी करते हुए आयकर से संबंधित दस्तावेज जमा कराना सुनिश्चित किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here