अपने रामदास चाचा को सीएम सोरेन ने कहा अंतिम जोहार

0
hemant soren

झारखण्ड : सीएम हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री रामदास चाचा के पंचतत्व में विलीन होने के बाद उनके नाम एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा ”पहले बाबा दिशोम गुरुजी ने सशरीर हमारा साथ छोड़ा और अब रामदास दा भी हमारे साथ नहीं है। यह पल मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। आज हमारे राज्य के नौनिहाल भी उदास होंगे कि उनके शिक्षा मंत्री रामदास चाचा अब इस दुनिया में नहीं रहे।
झामुमो परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्व रामदास दा ने अपना जीवन घाटशिला समेत झारखण्ड की जनता के लिए समर्पित किया था। झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन में अपनी क्रांतिकारी और अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्व रामदास दा भीतर से अत्यंत सौम्य और सरल व्यक्ति थे। शोषित-वंचित समाज के लोगों के हक-अधिकारों के लिए वे हमेशा चिंतित, सजग और प्रयत्नशील रहते थे।स्व रामदास दा आज हमारे साथ नहीं हैं पर उनका महान व्यक्तित्व समस्त राज्यवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस दुःख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।महान आंदोलनकारी रामदास सोरेन अमर रहें!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here