पंचतत्व में विलीन हुए रामदास सोरेन, इरफान अंसारी ने कहा ”कोल्हान ने अपना सच्चा सिपाही खो दिया”

0
irfan ansari

आज रामदास सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गए. दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास, बंधागोड़ा (जमशेदपुर) पंहुचे मंत्री दीपिका सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपक बिरुआ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी और विधायक सबिता महतो समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी. स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने कहा झारखण्ड कोल्हान ने अपना सच्चा सिपाही खो दिया। भावुक होते हुए मंत्री irfan अंसारी ने कहा“आज मैंने सिर्फ़ एक साथी नहीं, बल्कि अपना सच्चा मित्र खो दिया। मैं लगातार डॉक्टरों के संपर्क में था और जितना प्रयास संभव था, सब किया। लेकिन मेरे भाई अंततः यह जंग हार गए और हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।कोल्हान की धरती पर उनसे बड़ा नेता मैंने नहीं देखा। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी और इस शून्य को कोई भी कभी पूरा नहीं कर पाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here