मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि दिल्ली गाजीपुर सड़क को बक्सर तक बढ़ाया जाए। इससे बिहार से दिल्ली और लखनऊ जाने का एक नया विकल्प होगा। बिहार के लोगों को इसका काफी फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद से पारित नए कृषि विधेयकों से किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री द्वारा बिहार की सड़क और पुल योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपनी बात कही।सीएम नीतीश ने इस दौरान कहा कि बिहार की जनता राज्य और केंद्र की सरकार का काम देख रही है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य अच्छा होगा। विपक्ष की बातों का कोई प्रभाव जनता पर नहीं है।इससे पहले चुनावी काल में बिहार पर मेहरबार केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर प्रदेश को 14 हजार 258 करोड़ की सौगात दी। पीएम मोदी ने प्रदेश में तीन 4 लेन समानांतर पुल और चार सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
शिलान्यास होने वाली योजनाओं में तीन महासेतु में एक गांधी सेतु, दूसरा विक्रमशिला सेतु के समानांतर और तीसरा फुलौत का चार लेन का पुल शामिल हैं। जबकि चार सड़कों में आरा-मोहनिया, रजौली-बख्तियारपुर, नरेनपुर-पूर्णिया व कन्हौली-रामनगर शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 45 हजार 945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली सेवाओं का भी उद्घाटन किया। राज्य में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं
Ranjana pandey



