सीएम: एनडीए के लोग बहुत बड़े तीसमारखाँ नहीं,ED, CBI के बल पर डरा-धमका कर वोट चोरी कर रहे

0
hemant soren

पटना/ रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर सीएम का जोरदार स्वागत हुआ। आज वोटर अधिकार यात्रा के समापन में सीएम हेमंत सोरेन ने बिहार की जनता को संबोधित किया.सीएम ने कहा सभी को झारखण्डी जोहार…आज पटना में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुआ हूँ। आप सभी लोगों को इस चिलचिलाती धूप में, इस यात्रा में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।आगामी चुनाव सिर्फ बिहार नहीं, पूरा देश को बचाने का चुनाव होगा। इसलिए साथियों, इनके हथकंडों को हम आपके सामने लेकर आये हैं।एनडीए के लोग बहुत बड़े तीसमारखाँ नहीं है। जब आदिवासी, दलित, पिछड़ा, मजदूर, महिला, किसान – एकजुट होता है, तब ये कहीं नहीं टिक पाते हैं।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा आज मौजूदा NDA सरकार ED, CBI, IT के बल पर जनप्रतिनिधियों को डरा-धमका रही और ‘वोट चोरी’ कर रही है।यह चोरी आज से नहीं चल रही है, बल्कि कई साल से चल रही थी, लेकिन अब इनकी चोरी पकड़ी गई है।देश के हर वर्ग के लोगों को इन ‘वोट चोरों’ के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी है, ताकि आपका वोट का हक ना छिन सके।आप सभी से आग्रह है यह आवाज दूर-दूर तक पहुंचाइए, जन-जन तक पहुंचाइए कि आज देश में किस तरीके से कालाबाजारी चल रहा है, किस तरीके से आपके हक-अधिकार लूटे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here