डीआईजी नौशाद आलम के प्रयास से सूबेदार विजय शर्मा को सम्मानजनक प्रोन्नति

0
anurag gupta

रांची/मेदिनीनगर: पलामू रेंज के डीआईजी ने डीजीपी के समक्ष फाइल बढ़ाकर विजय शर्मा को प्रोन्नत कराया, रिटायरमेंट के दिन शुभकामनाएं दी.पलामू रेंज के डीआईजी मोहम्मद नौशाद आलम के रांची आगमन के दौरान एक खास अवसर भी सामने आया, जब उन्होंने नव-प्रोन्नत सूबेदार विजय शर्मा के साथ डीजीपी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह प्रोन्नति समारोह इसलिए भी खास था क्योंकि विजय शर्मा को आज ही सेवानिवृत्ति भी प्राप्त हो रही थी।डीआईजी नौशाद आलम ने इस अवसर पर बताया कि इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि सूबेदार विजय शर्मा को आज प्रोन्नति मिलीऔर साथ ही आज वे सम्मानपूर्वक रिटायर हो रहे हैं। यह पल सभी के लिए भावपूर्ण और गर्व का था। उन्होंने बताया कि विजय शर्मा पर डीजीपी सर पर कई दायित्व है, बावजूद इसके उन्हें उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।इस मौके पर महासंघ और रांची शाखा के सदस्यों ने डीआईजी नौशाद आलम की मेहनत और सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीआईजी नौशाद आलम हमेशा पुलिस बल और संघ के कल्याणकारी कार्यों के लिए तत्पर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता पर कोई कसर नहीं छोड़ते। महासंघ ने डीजीपी अनुराग गुप्ता और डीआईजी मोहम्मद नौशाद आलम को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here