अफगानिस्तान में आए भूकंप ने काफ़ी तबाही मचाई है। दक्षिणी पूर्वी हिस्से में रात को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए जिससे कई घर मलबे में बदल गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार इस शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 800 से अधिक हो गई है, वहीं करीब 1000 घायल हुए हैं और कई गांव तबाह हो गए हैं. भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है । पीएम मोदी एक्स पर लिखते हैं “अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।”




