Dumka: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के बड़ाढाका में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने ₹199 करोड़ की 50 एवं ₹835 करोड़ की 05 हजार 308 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर 34 हजार 75 लाभुकों के बीच ₹53 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ। सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा दुमका के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने एवं गांव को शहर से जोड़ने के लिए ₹650 करोड़ की लागत से 800 KM ग्रामीण सड़क निर्माण की एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा करीब ₹01 हजार करोड़ की 650 KM सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई है.मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का हेतु निर्माण कार्य हो रहा है। किसानों भाईयों को धान के अतिरिक्त दलहन, तिलहन, रागी, ज्वार, मक्का जैसे फसलों की खेती के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी.सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ परिवार की सभी बेटियों को मिलेगा। साथ ही, 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार बेटियों को आर्थिक सहयोग करेगी.मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का हेतु निर्माण कार्य हो रहा है। किसानों भाईयों को धान के अतिरिक्त दलहन, तिलहन, रागी, ज्वार, मक्का जैसे फसलों की खेती के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी.वर्तमान में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया गया है। ऐसे विद्यालयों की संख्या पूरे राज्य में 5000 करनी है, जहां निजी स्कूल के तर्ज पर सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षा मिलेगी.ग्रामीण अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत हो। इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई घर शेष नहीं है, जहां सरकार की योजना ना पहुंची हो। अब आपको आपका अधिकार देने के लिए पदाधिकारी आपके द्वार पहुंच रहे हैं.



