धीरज साहू के रांची स्थित आवास में जमीन के अंदर जांच कर रही IT की टीम

0

रांची : सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 350 करोड़ से भी अधिक रूपए की बरामदगी के बाद धीरज साहू के घर के परिसर पर भी जांच शुरू कर दी गई है.धीरज साहू के रांची स्थित आवास में आईटी की टीम ने छठे दिन भी जांच जारी रखी है. मिट्टी के अंदर छिपा कर रखे गए जेवरातों सहित अन्य कीमती सामानों की खोज के लिए मशीन से साहू के कैम्पस की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक Jio सर्विलांस सिस्टम से जांच की जा रही है. जमीन के अंदर काफी कुछ छिपा कर रखे जाने की आशंका है. बता दें की इस बात की जानकारी कम ही लोगों को होगी कि धीरज साहू का परिवार आजादी के पहले पूरे पूर्वी भारत के अग्रणी कारोबारियों की सूची में शामिल है। करीब 100 साल से उनके पिता और दादा शराब कारोबार से जुड़े है। उनके शराब कारोबार का व्यवसाय सिर्फ झारखंड और ओडिशा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के सात राज्यों में साहू परिवार की गिनती बड़े शराब कारोबारियों में होती है। सांसद धीरज साहू के पिता ने 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए अपने हिस्से की बड़ी संपत्ति भारत सरकार को दान में दे दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here