झारखण्ड: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। मनोज कुमार को हार्ट संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि उनके पिता उम्र के कारण लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। बता दें कि अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल सर्टिफिकेट के मुताबिक, उनकी मृत्यु का दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस है।झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा”मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार जी का निधन सिनेमा और कला जगत कर लिए अपूरणीय क्षति है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”उनकी पहली रिलीज़ देशभक्ति फिल्म ‘शहीद’ थी, जो स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी । इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के साथ-साथ भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री से भी जमकर तारीफ मिली और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।



