UP: कैंटर की टक्कर के बाद पलटा पिकअप वैन,12 की मौ*त

0
cm yogi

उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। बागड़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन एक कैंटर की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया।राजस्थान के गोगामेड़ी (बागड़ धाम) से दर्शन कर बदायूं के अल्हापुर गांव लौट रहे 32 से अधिक श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार थे। रात के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, तभी बड़ागांव टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक (कैंटर) ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान 8 और घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में करीब 20 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। सीएम योगी ने एक्स पर अनुग्रह राशि की घोषणा करते हुए लिखा,”जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख व घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here