रांची : देवेंद्र नाथ महतो द्वारा अपने फेसबुक बायो से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष का पद हटाने के बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर इस बदलाव के बाद से ही जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।देवेंद्र नाथ महतो वर्तमान में ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं। इस आंदोलन और यात्रा के दौरान कहीं भी JLKM के झंडे या बैनर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिसने इन चर्चाओं को और हवा दी है।इस पूरे विवाद पर जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “अगर देवेंद्र उनसे बड़े नेता बनते हैं या अपनी अलग पार्टी भी बनाते हैं, तो उन्हें बेहद खुशी होगी और वह उन्हें शुभकामनाएं देंगे”।दूसरी तरफ, देवेंद्र नाथ महतो ने फिलहाल जयराम महतो से किसी भी तरह के सीधे मनमुटाव या विवाद से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी इस छात्र सुधार यात्रा को जयराम महतो का पूरा समर्थन प्राप्त है।




