दुमका, जामताड़ा और देवघर के लगभग 24 हजार लाभुकों को CM ने दिया स्वीकृति पत्र,DBT के माध्यम से दी पहली किस्त की राशि

0

दुमका: आज सीएम चम्पाई सोरेन दुमका के जामा प्रखंड स्थित कमार दुधानी में आयोजित अबुआ आवास योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए।दुमका के कमार दुधानी स्थित आर्चरी स्टेडियम में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने आज अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दुमका, जामताड़ा और देवघर के लगभग 24 हजार लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए।इस कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा एवं देवघर के लाभुकों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र के साथ उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का हस्तांतरण किया गया।पूर्व में खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पलामू प्रमंडल के लाभुकों को योजना से आच्छादित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here