भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 14 फरवरी को पुनः राहुल गांधी के झारखंड आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की चाय पे चर्चा

0

रांची : झारखंड राज्य की सीमा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो चरणों में पूरी होनी है. भारत जोड़ों न्याय यात्रा के पहले चरण में पश्चिम बंगाल की सीमा से झारखंड के पाकुड़ जिले में 02 फरवरी को प्रवेश किया था. दूसरी बार 14 फरवरी को झारखंड की सीमा में प्रवेश करेंगे. छत्तीसगढ के बलरामपुर के रास्ते भारत जोड़ो न्याय यात्रा गढ़वा की सीमा में प्रवेश करेगी.14 फरवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पुनः राहुल गांधी के झारखंड आगमन पर विश्रामपुर चौक में कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश प्रभारी जनाब ग़ुलाम अहमद मीर साहब ने चाय पे चर्चा की.मौके पर राष्ट्रीय सचिव बी०पी०सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाइ, पूर्व मंत्री के० एन०त्रिपाठी ,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज औऱ प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद रहे।झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति उर्फ रिंकू तिवारी के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 15 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो सकते हैं.राहुल गांधी 14 और 15 फरवरी को पलामू में होंगे.पलामू और गढ़वा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में करीब 5000 जवान तैनात होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here