हज़ारीबाग़ के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने पर सीएम ने जताया दुःख

0

हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र नेशनल पार्क के समीप लौटवा डैम में माउंट स्कूल के 12वीं के छह विद्यार्थी डूब गए । इनमें से तीन बच्चो का तो शव बरामद हो गया है लेकिन बाकी तीन बच्चे अभी भी लापता हैं।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हज़ारीबाग़ जिले के लोटवा डैम में डूबने से छह बच्चों की मौत पर ट्वीट किया ”हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” बता दें कि पुलिस और स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। डूबने वाला बच्चों का नाम:1. रजनीश पांडे ,2. सुमीत कुमार,3. मयंक सिंह,4. प्रवीण गोप ,5. ईशान सिंह ,6. शिवसागर मटवारी। बताया जा रहा है कि 7 साथी लॉज से लोटवा डैम नहाने गए थे, जिसमें छह डूब गए।शहर के मटवारी स्थित लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here