संजय सेठ ने नन्हे तैराक इशांक को किया सम्मानित

0
Sanjay Seth

रांची:समुद्र की ऊंची लहरों को चीरते हुए मात्र 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर की ऐतिहासिक तैराकी करने वाले रांची के नन्हें तैराक इशांक ने पूरे झारखंड और देश का नाम गौरवान्वित किया है। भाजपा सांसद संजय सेठ ने आज इशांक को सम्मानित किया.इस अवसर पर इशांक के माता-पिता एवं उनके प्रशिक्षक (कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार)भी उपस्थित रहे।उनकी इस असाधारण क्षमता को देखते हुए भाजपा सांसद संजय सेठ ने इशांक को सम्मानित किया।

आज केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान India Book of Records – Open Water Swimming 2026 से सम्मानित इशांक ने पत्रकारों से कहा कि उसका लक्ष्य अगले ओलंपिक में सबसे कम उम्र का तैराक बनकर भारत के लिए पदक जीतना है।संजय सेठ ने इशांक और उसके परिवार को भरोसा दिलाया है कि ओलंपिक तक की उसकी यात्रा में हरसंभव सहयोग और समर्थन दिया जाएगा। इशांक केवल अपने परिवार का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का गौरव है।संजय सेठ ने कहा है कि समुद्री तैराकी के क्षेत्र में मात्र 7 वर्ष की आयु में रांची के नन्हें तैराक इशांक सिंह ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।रांची के इस होनहार बेटे का नाम इस प्रतिष्ठित रिकॉर्ड बुक में दर्ज होना पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। इशांक की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प आज देश के लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here