रांची: आज आवास में डॉ सोनाझरिया मिंज से सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात कर उन्हें आदिवासी संबंधी शोध पर यूनेस्को की को-चेयर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”यह झारखण्ड समेत देश के लिए गौरव का पल है।विश्वास है आने वाले समय में आदिवासी भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संवर्धन, संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार को नया आयाम मिलेगा।”




