रांची:आज भू-अर्जन से संबंधित डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन कुमार सिन्हा के साथ डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा संयुक्त रूप से बैठक करते हुए एनएचएआई के विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा की गयी।बैठक में एनएचएआई के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि गोला-ओरमांझी परियोजना में सभी रैयतों का भुगतान पूर्ण कर लिया गया है। अन्य परियोजनाओं में शेष रैयतों को यथाशीघ्र मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया गया।सभी पदाधिकारी से कहा की आपसी समन्वय एवं ग्रामीणों से सहयोग अधिग्रहण का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अंचल अधिकारियों को अधिग्रहित भूमि का म्यूटेशन भी यथाशीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिये।




