खूंटी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रांची ने खूंटी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना सह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की प्रभारी सपना सुलेखा को ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पुलिस अधिकारी (सब-इंस्पेक्टर) एक आपराधिक मामले से नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थीं।एक मामले में राहत देने और नाम हटाने के लिए ₹4,50,000 की मांग की गई थी।पहली किस्त के रूप में ₹50,000 लेते हुए एसीबी ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा।शिकायतकर्ता श्याम कुमार के खिलाफ सितंबर 2025 में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से संबंधित धाराओं (AHTU थाना कांड संख्या 06/2025) के तहत मामला दर्ज हुआ था। श्याम कुमार का कहना था कि वे निर्दोष हैं और उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। जब उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए थाना प्रभारी सपना सुलेखा से संपर्क किया, तो उन्होंने केस से नाम हटाने के लिए ₹4.50 लाख की रिश्वत मांगी।




