सीएम सोरेन और कल्पना सोरेन ने 11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाने की अपील की

0
cm hemant soren

झारखण्ड : आज सीएम हेमंत soren के साथ विधायक कल्पना सोरेन घाटशिला विधानसभा के मऊभण्डार में झामुमो (गठबंधन) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष आयोजित सभा में शामिल हुईं ।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा “अलग-अलग क्षेत्रों की अलग-अलग समस्या होती है। आज लोग सरकार को विश्वास के साथ देखते हैं। घाटशिला में भी कुछ टूटी सड़कों की समस्या मुझे पता चली है, आप चिंता न करें, सभी सड़कों को ठीक किया जाएगा।कुछ-कुछ क्षेत्र जो वन क्षेत्र में आते हैं वहां केंद्र सरकार से बात कर समस्या का समाधान निकाला जाता है, जिसमें उनके साथ तू-तू मैं-मैं भी कभी-कभी होता है। मगर हम अपना काम जब तक पूरा नहीं करते तब तक रुकते नहीं।भारत सरकार के कुछ उपक्रम यहां के लोगों के साथ छलावा भी कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यहां के लोगों को जब अधिकार मिलेगा तभी कुछ बात आगे बढ़ेगा।” सीएम ने अपील करते हुए कहा “घाटशिला से सोमेश बाबू को हमने उम्मीदवार बनाया है कि यह आपकी सेवा करें।आप सभी से अपील है कि अपने परिवारजनों के साथ 11 तारीख को 2 नंबर पर इतना बटन दबाए कि इसकी आवाज दूर तक जाए। सोमेश बाबू को आशीर्वाद देकर घाटशिला विधानसभा की जनता की सेवा करने का अवसर दें।”

कल्पना सोरेन ने कहा”आज स्व रामदास दा हमारे साथ नहीं हैं। लेकिन उनके सिद्धांत, उनकी सोच, उनकी विचाधारा को आगे बढ़ाने का काम कौन करने वाला है! वह है यहां से झामुमो (गठबंधन) के प्रत्याशी सोमेश सोरेन।11 तारीख को 2 नंबर का बटन दबाकर आपको भारी से भारी संख्या में वोट देकर सोमेश को विजयी बनाना है। 2 नंबर का बटन आपके सपनों को पंख देने का काम करेगा, आपके बुढ़ापे की रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने का काम करेगा। आप सभी से अपील है 2 नंबर पर वोट देकर अबुआ सरकार को मजबूत करिएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here