झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी, सीएम ने खुद लिया था संज्ञान

0
48 migrant workers

झारखण्ड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर प्रवासी कामगारों के मसीहा साबित हुए हैं। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित पहल के कारण ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। इन कामगारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का निर्देश दिया था।
बता दें कि 31 अक्टूबर, 2025 को एक्स पर पत्रकार प्रियंका मिश्रा ने सीएम सोरेन को टैग कर सूचित करते हुए लिखा था कि “अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के 48 मजदूर फंसें हुए हैं। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM से वतन वापसी की गुहार लगा रहे। इसमें हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर शामिल हैं।3 महिने से कंपनी ने इन्हें पैसा भी नहीं दिया है जिससे इनके हालात बद्तर होते जा रहे! मुख्यमंत्री जी इन्हें वापस लाने में इनकी मदद की जाए।” मामले की सूचना मिलते ही सीएम ने बिना कोई देरी किए तीनों जिलों के डीसी को कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here