रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखण्ड कृषि उत्पादन मेला -2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। 16 से 18 जून तक आयोजित इस मेला में राज्य भर के प्रगतिशील किसान, देशभर के कृषि वैज्ञानिक शामिल हो रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि व्यापार मेला 2026 के logo का लोकार्पण किया। टाना भगत परिवारों को चार दुधारू पशुओं के शेड निर्माण हेतु राशि, राज्य के उत्कृष्ट किसानों को प्रमाण पत्र, नियुक्ति पत्र एवं 209 लोगों को Digital AI Kit प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, आधी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी और आधी जिम्मेदारी किसानों को उठानी होगी। जब दोनों मिलकर प्रयास करेंगे तो झारखण्ड के किसानों को कोई हरा नहीं सकता। इस मेले के स्टॉलों का विस्तृत भ्रमण करूंगा खूबियों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा जो भी कमी होगी उसे दूर किया जाएगा।




