कल्पना सोरेन ने 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का किया लोकार्पण

0
kalpana soren

आज गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में HDFC Bank के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत विकसित किए गए 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया.इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण, पोषण सुविधाएं एवं समग्र विकास के अवसर प्राप्त होंगे।आंगनबाड़ी केंद्र हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली पाठशाला हैं, जहाँ शिक्षा, पोषण और संस्कार की मजबूत नींव रखी जाती है। अबुआ सरकार की सोच है, बच्चों में किया गया निवेश ही समाज और राष्ट्र के भविष्य का सबसे मजबूत निवेश होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here