नशामुक्ती जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार वाहनों को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
hemant soren

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन से राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार, समाज और आने वाली भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि लोगों को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर प्रेरित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए सरकार दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। एक ओर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर समाज को इस बुराई के खिलाफ एकजुट किया जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनसहयोग और जागरूकता के माध्यम से झारखंड को नशामुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here