Chhattisgarh Election: मतदान के बीच IED ब्‍लास्‍ट, सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में 3 जवान घायल

0

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट और उनके तथा सुरक्षाकर्मियों के बीच तीन अलग-अलग मुठभेड़ों के कारण मतदान प्रभावित हुआ।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनपा के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।नक्सलियों ने कोंटा इलाके के बंडा स्थित मतदान केंद्र के पास फायरिंग की है. मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर दूर नक्सलियों ने मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात डीआरजी के जवानों पर फायरिंग की.छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ और डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। घटना स्थल से AK47 बरामद किए गए हैं। इलाके में खोज अभियान जारी है। कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.बता दें की छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत जिन जगहों पर मतदान हो रहा है, उनमें नक्सल प्रभावित बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कबीरधाम और राजनांदगांव जैसे जिले शामिल हैं। इनमें सुकमा जिला भी शामिल है। हालांकि सुकमा में हो रही वोटिंग के बीच जिले के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने हमला किया है।सुकमा जिले टोंडामरका इलाके में नक्सलियों द्वारा IED ब्‍लास्‍ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है.ज्यादातर जगहों पर सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, लेकिन सुकमा में नक्सलवादियों ने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि एक जगह धमाके में केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) का जवान भी घायल हो गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 60.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. आंकड़ों के अनुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर 61.83 प्रतिशत, कांकेर में 68 प्रतिशत, मोहला-मानपुर में 73 प्रतिशत, अंतागढ़ में 65.67 प्रतिशत और केशकाल में 60.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here