बिल्डर शुभम साबू पर RIMS की 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप,ACB ने किया गिरफ्तार

0
rims ranchi

रांची: रिम्स की बहुचर्चित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए लकी कंस्ट्रक्शन के संचालक एवं बिल्डर शुभम साबू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जांच के अनुसार, मोरहाबादी और कोकर मौजा की कुल 9.65 एकड़ सरकारी जमीन, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है, पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध कब्जा किया गया था। आरोप है कि इसी जमीन पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से एक अपार्टमेंट का निर्माण भी कराया गया।इस मामले का कथित मास्टरमाइंड प्रमोद महतो फिलहाल फरार है। एसीबी उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर चुकी है, जबकि उसने विशेष अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। एजेंसी पूरे मामले में अन्य आरोपियों और संभावित मिलीभगत की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here