10 जून को नामकुम में मो. शमसेर पर गोलीबारी मामले में तीसरा अपराधी गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु स्थित 89 आर्मी ग्राउंड के पास छापेमारी कर रांची पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चुजा (26) के रूप में हुई है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। छापेमारी के दौरान दो आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।पूछताछ में आरोपी ने 10 जून को नामकुम के सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास मो. शमसेर आलम पर हुई गोलीबारी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, यह हमला पुराने जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते किया गया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी आर्म्स एक्ट और चोरी सहित कई मामलों में पहले से आरोपित है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इस गोलीकांड में शामिल दो अन्य आरोपी सद्दाम उर्फ टीपू और मो. ईरशाद आलम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here