राँची पहुँची दिल्ली की फ्लाइट से अनेकों संक्रमित पाए गए? भय का माहौल..

RANCHI:कोरोना के तीसरी लहर को लेकर लगभग सभी राज्यों में सरकार ज़्यादा से ज़्यादा सावधानियां बरत रही है, प्रोटोकॉल लागू कर रही है,अधिक से अधिक लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके लेकिन झारखंड के Birsa Munda Airport में शुक्रवार को पांच विमान यात्री कोरोना संक्रमित मिले। वे सुबह विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली से रांची पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर कोविड जांच में पांचों यात्री के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। जब तक कोविड जांच रिपोर्ट आती, तब तक वे अपने गंतव्य स्थान को निकल चुके थे। इसके बाद पांचों को मोबाइल पर संक्रमित होने की सूचना दी गई। इसके साथ ही इनके आसपास बैठे यात्रियों की भी तलाश हो जारी है और बहुत जल्द उनका पता लगाकर उनकी भी जाँच की प्रक्रिया शरू की जाएगी।
(team The News Mirchi)



