जेपीएससी विवाद में झारखण्संड की राजनीती जिस प्रकार धक रहा था वो आग अब शांत हो गया है, हाईकोर्ट के निर्देशनुसार संशोधित परिणाम जरी क्र दिया गया जिसमे अनारक्षित श्रेणी से 1552, अनुसूचित जाति कोटि के अंतर्गत 362, अनुसूचित जनजाति कोटे के अंतर्गत 1002, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 कोटि के अंतर्गत 994, पिछड़ा वर्ग 2 कोटि के अंतर्गत 681 तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत 294 उम्मीदवार पास हुए हैं. इस तरह से कुल 4885 उम्मीदवार सफल हुए हैं जो 11 से 13 मार्च में होनेवाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. झारखंड लोक सेवा आयोग ने 19 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा ली थी इसके लिए 24 जिलों में कुल 11 2 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. रिजल्ट प्रकाशन के साथ कट ऑफ मार्क्स जारी किया है. इसके तहत अनारक्षित के लिए 248 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 248, पिछड़ा वर्ग-2 के लिए 248, आर्थिक रूप से पिछड़ों के लिए 246, अनुसूचित जाति के लिए 242 और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 232 अंक निर्धारित किये गये हैं. आयोग ने कहा है कि वैसे अभ्यर्थी जो पूर्व में प्रकाशित रिजल्ट में सफल घोषित किये गये थे तथा वर्तमान संशोधित परीक्षा पूर्व में भी सफल हुए हैं और उन्होंने पूर्व में मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है ऐसे उम्मीदवारों को फिर से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. परंतु संशोधित परीक्षा फल में सफल घोषित हुए शेष अन्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना आवश्यक होगा आयोग की ओर से इसकी जानकारी जल्द ही प्रकाशित की जायेगी.
किस श्रेणी के कितने अभ्यर्थी हुए उतीर्ण
>अनारक्षित श्रेणी से 1552
> अनुसूचित जनजाति कोटे के अंतर्गत 1002
> अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 कोटि के अंतर्गत 994
>पिछड़ा वर्ग 2 कोटि के अंतर्गत 681
> आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत 294



