भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये हफ्ता एक बुरे सपने की तरह चल रहा है । अभी बॉलीवुड एक हादसे से उबरा भी नहीं है कि दूसरी चौंकाने वाली खबर आ गई बुधवार को शानदार और बेहतरीन कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर को 29 अप्रैल की देर रात मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था , फिर बुधवार को ही ऋषि कपूर को आईसीयू में भर्ती करवाया गया और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए।उनके भाई रणधीर कपूर ने जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर उनके साथ थीं। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।
कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8:45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे।ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन पर उन्होंने लिखा, ‘वो गया ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।’
ऋषि कपूर को कैंसर होने का पता साल 2018 में चला था। इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क भी गए। करीब एक साल तक ऋषि वहीं रहे। वहा से लौटने के अड़ बाद ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वो दोबारा एक्टिंग करना चाहते। बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली यानी कपूर खानदान में ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था। बॉबी, द बॉडी, प्रेम रोग, 102 नॉटऑउट, मुल्क समेत सैकड़ों ऐसी फिल्में थीं जिसमें ऋषि कपूर ने शानदार काम किया था। उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया, फिर चाहे वो रोमांस वाले रोल हो या फिर एक्शन फिल्में।