रांची में निकला भाजपा का आक्रोश मार्च ”झारखंड में विपक्ष नारी सम्मान और अधिकारों को कमजोर कर रही”

0
aditya sahu

रांची: भाजपा का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियों ने विरोध कर देश की हर महिला का अपमान किया है। इस को लेकर रांची में मोराबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक भाजपा के द्वारा विशाल महिला आक्रोश मार्च निकाला गया।चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी हजारों महिलाएँ शामिल हुईं और आक्रोश व्यक्त किया।सांसद संजय सेठ ने कहा है कि महिलाओं के अधिकारों पर विपक्ष के द्वारा किए जा रहे प्रहार और उन्हें आगे बढ़ाने के रास्ते में रोड़े अटकाने के खिलाफ आज झारखंड की नारी शक्ति भाजपा के नेतृत्व में सड़कों पर उतर आई।यह मार्च हर नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आयोजित इस आक्रोश मार्च ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब नारी शक्ति का विरोध नहीं सहा जाएगा। नारी सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संसद संजय सेठ के साथ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी अपनी भागीदारी दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here