रांची: जगन्नाथपुर मदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड ह*त्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची: दिनांक 24.04.2026 को जगन्नाथपुर मदिर में तैनात सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की ह’त्या किसी अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा कर दी गई साथ ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर मे रखे दान पेटी से नकदी भी निकाल ली गयी.सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं तकनीकी सहयोग से काण्ड में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में तीनो ने घटना म अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है तथा अभियुक्तों के निशानदेही पर मंदिर के दान पेटी से चोरी किये गये रुपये एवं हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर एवं अन्य सामान की बरामदगी की गयी है।उल्लेखनीय है कि घटना मे संलिप्त अपराधकर्मी मंदिर के नजदीक बस्ती के रहने वाल है, जिन्हे मृतक द्वारा मंदिर में चोरी करने के कम में संभवतः पहचान लिया गया था। अपनी पहचान छिपाने एवं पकड़े जाने से बचने के लिए अपराधकर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या कर दी गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

1- देव कुमार उर्फ रचित कुमार पे० बबलु राम सा० न्यू कांलोनी जगरनाथपुर, रांची।

2- विकास महली पे० रमेश महली सा० न्यू कांलोनी जगरनाथपुर, रांची।

3- आयुष कुमार दत्ता पे० कृष्णा कुमार सा० न्यू कांलोनी जगरनाथपुर, रांची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here