‘इंडिया’गठबंधन में आपसी कलह पर भाजपा प्रवक्ता: कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर में ही मिलेंगे जमील-जमाली

0
pratul shahdeo

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद ‘इंडिया’ (I.N.D.I.A.) महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच आपसी कलह और आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इशारा देते हुए है कि हाल ही में हुए कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर में ही वे मिलेंगे जिनकी वजह से गठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है.भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि सिर्फ कांग्रेस के विधायकों के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर को देख ले आप समझ जाएंगे.भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में फिल्मी और लोकप्रिय टीवी किरदारों का संदर्भ देते हुए तंज कसा कि “जमील-जमाली यहीं मिलेंगे और तब समझ आ जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। अंत में यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि गंगाधर ही शक्तिमान था।”

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एक्स पर लिखते हैं,”झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन लगातार एक दूसरे को गद्दार,धोखेबाज,बिकाऊ,भ्रष्टाचारी,आदि अलंकार से सुशोभित कर रहे है।सिर्फ कांग्रेस के विधायकों के संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर को देख ले।जमील जमाली यहीं मिलेगा और आप समझ जाएंगे कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।अंत में स्पष्ट हो जाएगा कि गंगाधर ही शक्तिमान था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here