गिरिडीह में बाइक सवारों ने बस मालिक पर की गोलीबारी

0

झारखण्ड के गिरिडीह शहर के बक्सीडीह रोड पर कांग्रेस कार्यालय के समीप शुक्रवार को सरेआम कई बसों के मालिक राजू खान के वाहन पर गोली चलायी गई है। घटना में राजू खान बाल-बाल बच गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह के समीप की है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह राजू खान अपनी इनोवा कार से जा रहे थे। इस बीच भंडारीडीह के समीप बाइक सवार अपराधियों ने राजू के वाहन पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद बाइक सवार अपराधी भागने में कामयाब रहे। गोली चलाने के बाद भाग रहे अपराधियों का चेहरा दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी हुई है I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here