बड़ी खुशखबरी : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपये

0
CM Soren

झारखंड: 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच 2,500 रु. की पहली किस्त जारी की जानी थी. इसके लिए नामकुम में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी. लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री नेबताया था कि बहुत जल्द कार्यक्रम की अगली तारीख तय की जाएगी.28 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर हर जिले की कुछ लाभुकों के बीच 2,500 रु. की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई थी. शेष लाभुकों के बीच सीएम हेमंत सोरेन द्वारा बटन दबाने के बाद राशि ट्रांसफर होनी थी. लिहाजा, ज्यादातर महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं होने पर कंफ्यूजन पैदा हो गया था. इसी वजह से 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम रखा गया है.महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के विश्वस्त सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि जनवरी माह में मंईयां सम्मान लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को 2500 रु और 11 जनवरी को 2500 रु. ट्रांसफर किए जा सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here