खरसावां गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक के विकास को लेकर सीएम सोरेन ने मंत्री, विधायक और उपायुक्त के साथ सीएम सोरेन ने की बैठक

0
cm soren

झारखण्ड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नववर्ष के पहले दिन खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा सीएम सोरेन ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक के पूर्ण रूपेण विकास को लेकर मंत्री, विधायक और उपायुक्त के साथ बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की नई योजनाओं के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दीं. सीएम सोरेन ने कहा ”आज साल का पहला दिन है। और साल के पहले दिन से ही हक-अधिकार तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले झारखण्ड के हमारे महान पुरुखों के संघर्ष और शहादत से प्रेरणा लेकर हम नए साल की शुरुआत करते हैं।झारखण्ड के असंख्य वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान से सिंचित है हमारी यह वीर भूमि। साल में शायद ही ऐसा कोई दिन होता होगा जब हम अपने वीर पुरुखों के संघर्ष को याद नहीं करते होंगे।हर साल की तरह आज भी खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों के संघर्ष को सम्मान देने के लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं। खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों की शहादत को शत-शत नमन।नव वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें।खरसावां गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें!जय झारखण्ड!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here