झारखंड के हजारीबाग में एक कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौ*त हो गयी और इलाके में कोहराम मच गया.हजारीबाग जिले के चरही में दिल दहलाने वाली घटना के बाद सूचना पर डुमरी विधायक जयराम महतो चरही गांव पहुंचे, मृतक के परिजनों से मिले, ढाढ़स बँधाया,परिजनों से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जयराम महतो ने कहा ”बहुत ही मार्मिक दुःखद घटना, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे.” बता दें कि चरही पुलिस थाने की सीमा के तहत सरवाहा गांव में कुएं से एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे 4 लोगों समेत 5 शख्स की मौत इस हादसे में मौ*त हुई है.लोकल थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.हजारीबाग के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दौरान यह दुर्घटना हुई, जब सुंदर करमाली (27) नामक व्यक्ति ने पत्नी रूपा देवी के साथ हुए घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर आपनी बाइक कुएं में फेंक दी. फिर, वह उसे निकालने के लिए कुएं में गया था, लेकिन वो कुएं से बाहर नहीं आया.




