रांची : सर्किल ऑफिसर (CO) मुंशी राम के घर रेड में 11 लाख 42 हज़ार रुपये बरामद

0
Munshi Ram

झारखण्ड: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची सदर के सर्किल ऑफिसर (CO) मुंशी राम को 37 हज़ार रुपये घूस लेते गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद जब उनके बरियातु स्थित घर पर छापेमारी की जिसमें 11 लाख 42 हज़ार रुपये बरामद हुए। DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब ये कार्यवाही तेज़ हो गई है।घूस मांगने वाले के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराने के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुंशी राम ने एक जमीन से संबंधित मामले में घूस की मांग की थी। वादी ने घूस देने से इनकार करते हुए इसकी शिकायत ACB को कर दी।रांची ACB की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए योजना बनाकर मुंशी राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद ACB की टीम मुंशी को अपने मुख्यालय लेकर चली गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here