झारखण्ड: मुख्यमंत्री Hemant Soren के निर्देश पर कैमरून में फंसे झारखण्ड के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो रही है। इस क्रम में एक बार फिर गुरुवार को 27 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हुई।कैमरून में झारखण्ड के 47 मजदूर ट्रंसरेल लाइटिंग लिमिटेड नामक कंपनी में अगस्त 2024 से काम कर रहे थे। वेतन न मिलने और खराब व्यवहार पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाईए।इसके बाद प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले की जांच की और कंपनी से बात की।29 दिसंबर को 11 मजदूर झारखंड पहुंचे थे।कल गुरुवार को 27 और मजदूर लौटे। शेष 8 श्रमिक भी भारत पहुंच चुके हैं लेकिन ये सभी शुक्रवार की सुबह झारखण्ड पहुंचेंगे.श्रम विभाग ने संबंधित कंपनी और बिचौलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही मजदूरों के 39,77,743 रुपये का बकाया वेतन भी दिलवाया गया है।इसके आलावा मुख्यमंत्री ने मजदूरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया है।




