रांची: झारखंड में ट्रांसजेंडर समुदाय को अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) की श्रेणी में शामिल किया गया है ताकि वे सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ भी उठा सकें।झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है . इसके अलावा, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को राज्य सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा जिसके तहत उन्हें प्रति माह 1,000 रुपये की पेंशन दी जाएगी।महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग (डब्ल्यूसीडीएसएस) के अनुसार, 2011 में झारखंड में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आबादी लगभग 11,900 थी, जो वर्तमान में लगभग 14,000 होगी।कैबिनेट सचिव वंदना डेडेल के अनुसार, जो ट्रांसजेंडर व्यक्ति आरक्षण के लिए किसी अन्य श्रेणी के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन्हें सूची में 46वें नंबर पर ओबीसी श्रेणी में शामिल किया जाएगा।झारखंड में ट्रांसजेंडरों को ओबीसी सूची में शामिल करने पर सीएम हेमंत सोरेन का कहना है, “सरकार ने उन लोगों तक पहुंचने का फैसला लिया है जिनके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. बात यहीं खत्म नहीं होती है. आज का फैसला और उसका परिणाम एक प्रयास है सरकार इसे दूर तक ले जाए। ताकि राज्य के हर नागरिक को समान अधिकार और समान सम्मान मिले…”



