कुल 316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों एवं 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को मिला नियुक्ति-पत्र

0
hemant soren

रांची : झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव नियुक्त इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों एवं 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटे।आज कक्षा 01 से 05 तक के लिए 160 एवं कक्षा 06 से 08 तक के लिए 156 आचार्यों को तथा 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कुल 316 प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्त पत्र दिया गया।मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने सम्बोधित करते हुए कहा,”आपको दुर्गम क्षेत्रों में जाना होगा और ऐसे बच्चों के साथ काम करना होगा, जिनकी परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण होंगी। वे बच्चे आपके हाथों में कच्ची मिट्टी की तरह होंगे। उन्हें तराशने, आकार देने और उनके भविष्य को संवारने की पूरी जिम्मेदारी आपके पास होगी.”

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ”नव-नियुक्त सहायक आचार्यों से आशा है कि वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।विशेष रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों तक बेहतर शिक्षा और अवसर पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाने का माध्यम है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कुछ शिक्षक कतराते हैं। ऐसी सोच के साथ समग्र विकास संभव नहीं है। यदि हम अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से कंधों पर लें, तभी बदलाव आएगा। आप देखेंगे कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जैसी पहल इसीलिए की गई है ताकि बच्चों को बेहतर भविष्य दिया जा सके। आने वाली पीढ़ी को शिक्षित, सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने के लिए आप सभी के कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here