लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर एक बेहद सख्त और बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सोमवार को एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, ”लोग मुझसे पूछते यूपी में क्या सड़कों पर सचमुच नमाज नहीं होती, मैं कहता हूँ कतई नहीं होती है जा के देख लो, नहीं होती है .अरेसड़कें चलने के लिए है या कोई भी व्यक्ति वहां आके तमाशा बना देगा , क्या अधिकार है उसे सडक रोकने का, आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है. जहाँ उसका स्थल होगा वहां जाके करे, उनलोगों ने मुझसे कहा , कैसे होगा हमारी जनसंख्या ज्यादा है, हमने कहा शिफ्ट में कर लो,तुम्हारे घर में रहने की जगह नहीं है तो जनसँख्या नियंत्रित कर लो, नहीं है सामर्थ्य तो क्यों बेकार आगे संख्या बढाए जा रहे हो…. प्यार से माने तो ठीक बात है नहीं मानेंगे तो दूसरा ततरीका अपनाएंगे.”




