बकरीद:रांची में 1500 फ़ोर्स रहेंगे तैनात, सभी मस्जिदों के पास चलाया जा रहा विशेष सफ़ाई अभियान, रांची पुलिस ने जिलावासियों से की अपील

0

रांची : ईद-उल-जुहा(बकरीद) पर्व को लेकर रांची में तैयारियां जोरों पर हैं.बकरीद को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, हजारीबाग में अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी.रांची में 1500 फ़ोर्स तैनात रहेंगे. बकरीद के त्योहार को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा क्षेत्रांतर्गत अवस्थित सभी मस्जिदों, ईदगाह, इमामबाड़ा एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों के साथ-साथ उनके संपर्क पथों पर विशेष सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं ईद-उल-जुहा(बकरीद) पर्व के अवसर पर राँची पुलिस ने सभी राँची वासियों से अपील की है.रांची पुलिस ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस वर्ष ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक मनाएं।नमाज़ केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा करें। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी करने से बचें।किसी भी समुदाय, धर्म विशेष या व्यक्ति को ठेस पहुंचाने वाली भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं आपत्तिजनक या भड़काऊ टिप्पणी सोशल मीडिया पर कदापि साझा न करें।सोशल मीडिया पर कोई भी तथ्यहीन अफ़वाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध राँची पुलिस द्वारा आई.टी. एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।किसी भी प्रकार की उत्तेजक, भड़काऊ पोस्ट या संदेश देखने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना, राँची पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबरः 8987790664, 9798300836) या डायल 112 पर सूचना दें।आप राँची पुलिस के फेसबुक पेज (ranchipolice) या X (ट्विटर) अकाउंट @ranchipolice पर भी सूचना साझा कर सकते हैं।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।राँची पुलिस आप सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here